फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Work boycott of electricity workers in protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of electricity workers in protest against privatization
शाहजहांपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल लाकर ऊर्जा निगमों का निजीकरण किए जाने के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के प्रांतीय आह्वान पर जिले के कर्मचारियों समेत अभियंताओं ने सोमवार से दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने नियमित विभागीय कार्य छोड़कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में धरना दिया और सभा करके निजीकरण प्रस्ताव वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार संसद के मौजूदा बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल को जल्द बाजी में पारित कराना चाहती है। ऐसा होने पर ऊर्जा निगमों के निजीकरण का रास्ता साफ हो जाएगा जो कि कार्मिक हितों के प्रतिकूल होगा। इसलिए बिल को संसद के पटल पर रखने से पहले उसे व्यापक चर्चा के लिए संसद की बिजली से संबंधित स्थायी समिति में रखा जाना चाहिए। ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष को भेजे ज्ञापन में भी यही सुझाव दिया है। सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

उधर, राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के आह्वान पर अभियंताओं ने शाम को हुई विरोध सभा में कहा कि सरकार ने आंदोलन पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो अभियंता चार अप्रैल से सामूहिक अवकाश लेने को बाध्य हो जाएंगे। अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह, अधिशासी अभियंता (शहर) प्रशांत गुप्ता, सहायक अभियंता (मीटर) विनोद राणा, उपखंड अभियंता अभिषेक राय, शिवसरन लाल, दिनेश कुमार, देवराज सिंह, गजेंद्र पाल, जयंत कुमार, मनीष प्रजापति, कृष्ण कुमार पटेल, सुधीर शर्मा आदि अभियंताओं समेत बिजली उपकेंद्रों पर तैनात विभिन्न संवर्गों के तमाम तकनीकी और लिपिकीय कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed