फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wood mafia is now cleaning the roots along with the trees

शाहजहाँपुर: लकड़ी माफिया अब पेड़ों के साथ जड़ें भी कर रहे साफ

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
Wood mafia is now cleaning the roots along with the trees
सीन एक- फत्तेपुर बीट में पांच दिन पहले खड़ा पेड़। संवाद
खुटार। खुटार वन रेंज में पेड़ों का कटान नहीं रुक रहा है। कटान अधिकारियों की नजर से बचा रहे और जांच में न फंसे, इसलिए लकड़ी माफिया अब पेड़ काटने के बाद जड़ भी खोद कर गायब कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व जंगल में कटान के कई मामले सामने आने के बाद एक वन दरोगा को हटा दिया गया था। इसके बाद कटान रुक गया था। अब फिर से खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट में कोरों और सागौन के कीमती पेड़ों का कटान तेजी से चल रहा है। कुछ वर्ष पहले तक खुटार रेंज के जंगल में रोहनी, महुआ, करौंदा, अर्जुन, बरगद सहित विभिन्न प्रजाति के पेड़ थे। लगातार हो रहे कटान से अब केवल कोरों और सागौन के पेड़ ही रह गए हैं। दोनों ही पेड़ों की लकड़ी काफी कीमती होती है और फर्नीचर आदि में इसका प्रयोग किया जाता है। इस कारण पेड़ों का कटान कर लकड़ी गैर जनपदों तक सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

------------
होटलों पर तंदूर में जलती है बेशकीमती लकड़ी कोरों और सागौन के पेड़ काटकर उनके छोटे टुकड़े बनाकर होटलों पर बेचा जाता है। होटल पर उसे तंदूर आदि में जलाने के काम में लिया जाता है। अकेले फत्तेपुर बीट से रोजाना साइकिलों से लगभग सौ क्विंटल लकड़ी लाकर बेची जाती है। वनकर्मियों की मिलीभगत के चलते कटान खुलेआम चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पांच दिन पहले खड़ा पेड़ गायब, जड़ भी खुदवाई
-फत्तेपुर बीट में कुछ दिन पहले एक पेड़ को काटा जाना था। पहले पेड़ को ऊपर से काट दिया गया। पांच दिन पहले पेड़ आधा कटा खड़ा था। शुक्रवार को उसे काट कर गायब कर दिया गया। पेड़ की जड़ भी खोद ले गए। गड्ढे को मिट्टी से पाट दिया गया। मिट्टी समतल करने के लिए पानी भी डाल दिया गया।


वर्जन
सोमवार को हम स्वयं जंगल का भ्रमण करेंगे। कटान के मामले की जांच की जाएगी। वनकर्मियों की जबावदेही तय होगी। कटान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - दिलीप श्रीवास्तव, एसडीओ वन विभाग शाहजहांपुर

सीन एक- फत्तेपुर बीट में पांच दिन पहले खड़ा पेड़। संवाद

सीन एक- फत्तेपुर बीट में पांच दिन पहले खड़ा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed