फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women will be able to travel for free from 6 am tomorrow

Shahjahanpur News: कल सुबह छह बजे से महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा

Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel for free from 6 am tomorrow
शाहजहांपुर। भाई और बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। त्योहार पर बहनों को परिवहन निगम फ्री में यात्रा कराएगा। एआरएम को बुधवार को पत्र प्राप्त हो गया। एमडी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

निगम के बेड़े में 218 बसों का संचालन होता है। इनमें 24 बसों को दिल्ली रूट पर चलाया जाता है। रक्षाबंधन पर दिल्ली रूट से लोग ज्यादा आते हैं। इसके चलते दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री में सफर कराया जाएगा। आठ अगस्त की सुबह छह बजे से दस अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क सफर महिलाएं कर सकेंगी।
विज्ञापन

एमडी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये भी दिशा-निर्देश दिए हैं। त्योहार पर यात्रियों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जिस रूट पर अधिक सवारी होंगी। वहां के लिए तुरंत ही बस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 घंटा देरी से आई जनता एक्सप्रेस, स्पेशल ट्रेन निरस्त
बारिश की वजह से ऋषिकेश में पहाड़ रेलवे लाइन पर गिरने की वजह से रेल संचालन पर फर्क पड़ा है। रेलवे ने 04318 कांवड़ स्पेशल ट्रेन को निरस्त कर दिया है। वहीं, जनता एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से आई। हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस भी पांच घंटे विलंब से आईं। इसके चलते यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।


चार नई बसें मिलीं, गोरखपुर और चित्रकूट रूट पर चलेंगी



- परिवहन निगम के बेड़े में 218 हुई बसों की संख्या



संवाद न्यूज एजेंसी



शाहजहांपुर। परिवहन निगम को चार नई बसें मिल गईं हैं। चालक मुख्यालय से बुधवार को बसों को लेकर यहां पहुंचे। इन बसों को गोरखपुर और चित्रकूट रूट पर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।




रोडवेज की बसें आने से पहले ही निगम ने उन्हें चलाने की कार्ययोजना तैयार कर ली थी। इसके लिए रूट का सर्वे भी कराया था। तीन बसों को गोरखपुर रूट पर चलाने की योजना है। वर्तमान में इस रूट पर कोई बस नहीं चलती है। इसके अलावा चित्रकूट रूट पर भी बस को चलाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। वर्तमान में निगम के बेड़े में 218 बसें हो गईं हैं। इनमें 78 अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि चार बसें प्राप्त हुईं हैं। इनको अलग-अलग मार्गों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed