फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women should use more indigenous products: Dharampal

स्वदेशी का अधिक इस्तेमाल करें महिलाएं : धर्मपाल

Fri, 31 Oct 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Women should use more indigenous products: Dharampal
शाहजहांपुर में भाजपा के कार्यक्रम में बोलते संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को महिला सम्मेलन का आयोजन अटल सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने घरों और समुदायों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह रहे। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आईं महिला कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधियों एवं स्थानीय महिला उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनतीं हैं तो परिवार सशक्त होता है, समाज प्रगतिशील बनता है और राष्ट्र मजबूत होता है। स्थानीय हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, वस्त्र, खाद्य सामग्री और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिला प्रभारी सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष महानगर शिल्पी गुप्ता, जिलाध्यक्ष केसी मिश्र, सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, महापौर अर्चना वर्मा, तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा, पुवायां विधायक चेतराम, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed