{"_id":"5eefa4728ebc3e42ee1049ca","slug":"women-jumped-into-the-canal-due-to-domestic-strife-shahjahanpur-news-bly4100808156","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह के चलते महिला नहर में कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह के चलते महिला नहर में कूदी
विज्ञापन
पुवायां/सिंधौली। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने रविवार को सिधौली क्षेत्र के कोरोकुइयां की शारदा नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को नहर से बाहर निकाला। उसे अस्पताल भिजवाया, जहां पर इलाज के बाद महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुवायां के मोहल्ला तकिया निवासी इद्दन 40 का पति शकील उल्ला उर्फ गुड्डू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। नाराज महिला घर से चली गई और पुवायां शाहजहांपुर मार्ग पर स्थित गांव कोरोकुइयां में शारदा नहर के पुल से नहर में छलांग लगा दी। नहर के पास बैठे लोगों ने महिला को नहर में कूदते देख नहर में छलांग लगाकर महिला को बमुश्किल बाहर निकाला। सूचना पाकर कोरोकुइयां चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। सिंधोली पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं महिला को इलाज के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।