फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women garnered applause with their performances on Hariyali Teej.

Shahjahanpur News: हरियाली तीज पर महिलाओं ने कार्यक्रमों से बटोरी तालियां

Mon, 17 Aug 2026 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Women garnered applause with their performances on Hariyali Teej.
पुवायां में हरियाली तीज उत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
शाहजहांपुर। हरियाली तीज पर जागृति ग्रुप फाउंडेशन की ओर से एक रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उषा मिश्रा, निधि बहल, सोनी गुप्ता, रिद्धि बहल और नीति रस्तोगी ने उनका स्वागत किया। इस बीच विभिन्न स्पर्धाओं के बीच रेनू अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। एडमिन उषा मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, निशा शुक्ला, रचना जौहरी की नृत्य प्रस्तुतियों को सराहा गया। सोनी गुप्ता ने आभार जताया।
डॉ. विमल चौधरी, नीति रस्तोगी, रेनू चड्ढा, रजनी बहल, संतोष यादव, बबिता सिन्हा, बबीता मिड्डा मौजूद रहीं। संवाद

-------------
प्रस्तुतियों से मचाया धमाल
शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड की ओर से तीज उत्सव मनाया गया। इस बीच रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस बीच वंशिका सक्सेना को मिस तीज और सफक को मिसेज तीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


पुवायां के एक इंस्टीट्यूट में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद नृत्य समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। हेयरस्टाइल प्रतियोगिता में सुरभि प्रथम और काजल द्वितीय रहीं। नेल आर्ट में वंशिका प्रथम व वैभवी द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम व प्रिया द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में शामिल ग्रुप की जिला प्रभारी वर्षा गोस्वामी, जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता, पुवायां नगर पालिका चेयरमैन की पत्नी नीति गुप्ता, संयुक्त महासचिव रजनी भानु सिंह, रुचिता गुप्ता, आरती और साक्षी ने प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। संवाद
----------------------
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मचाई धूम

शाहजहांपुर। ब्राह्मण महिला गौरव मंच की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति से धूम मचा दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। इसके बाद महिलाओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। रंगारंग कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सोनल त्रिपाठी, प्रीति शर्मा, रूपा पांडेय, पूजा शर्मा, महिमा शुक्ला, प्रतिमा, सोनल शर्मा शुक्ला आदि मौजूद रहीं। संवाद

------------------------

पुवायां में भी कार्यक्रमों की धूम

पुवायां। सर्व वैश्य समाज की ओर से भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आभा गुप्ता के आवास पर हरियाली तीज मनाई गई।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और हाऊजी गेम में प्रतिभाग किया। झूला झूलकर सावन गीत प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में सविता गुप्ता प्रथम, निष्ठा गुप्ता द्वितीय और श्रद्धा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। रीता रानी गुप्ता ने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी गुप्ता, मीना गुप्ता, आभा गुप्ता, आशा गुप्ता, कामिनी गुप्ता, गुंजन गुप्ता, निधि, रेशू गुप्ता, पुष्पा गुप्ता मौजूद रहीं। संवाद

पुवायां में हरियाली तीज उत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : स्वयं

पुवायां में हरियाली तीज उत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : स्वयं

पुवायां में हरियाली तीज उत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : स्वयं

पुवायां में हरियाली तीज उत्सव के दौरान झूला झूलती महिलाएं। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed