फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women demonstrate against Prime Collectorate

प्रधान के खिलाफ कलेक्ट्रेट में महिलाओं का प्रदर्शन

Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 03 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों के निर्माण में प्रधान की अड़ंगेबाजी के विरोध में भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सरही की महिलाओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय को दिया। इस ज्ञापन में महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर शौचालयों के निर्माण पर ध्यान न देने का आरोप लगाकर मामले की जांच कराने और जरूरतमंद परिवारों के शौचालय जल्द बनवाने की गुहार लगाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत सरही के मझरा सरही में किसी भी व्यक्ति के घर में शौचालय नहीं है। इस कारण महिलाओं और पुरुष शौच के लिए बाहर जाते हैं। इससे गांव के चारों ओर गंदगी फैली है। सफाई कर्मचारी भी गांव में कभी नहीं आता। इस संबंध में कई बार ब्लॉक कार्यालय में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सरही गांव की रहने वाली शीला, गीता, ज्ञान देवी, ज्योति आदि महिलाओं ने एडीएम उपाध्याय को बताया कि शौचालय बनवाने को ग्राम प्रधान से कहा गया। मगर वह प्रधानी के चुनाव की खुन्नस निकाल रहे हैं। महिलाओं के अनुसार प्रधान ने साफ कह दिया कि वह सरही में एक भी शौचालय नहीं बनने देंगे। एडीएम ने इस मामले की जांच कराकर शौचालय शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में रामबेटी, लक्ष्मी देवी, मायावती, ममता, रामकटोरी, शशिलता, निर्मला देवी, रिंकी, सुशीला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed