फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's Gold Chain Stolen at Temple

Shahjahanpur News: मंदिर में महिला की सोने की चेन उड़ाई

Wed, 27 May 2026 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman's Gold Chain Stolen at Temple
घटना की जानकारी देती रेखा। संवाद
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के गांव गंधार निवासी विपिन कुमार की पत्नी रेखा के गले से मंदिर से किसी ने सोने की चेन उड़ा दी। वह चौक कोतवाली क्षेत्र में बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए आईं थी। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विपिन कुमार बुधवार की रात करीब 7:30 बजे परिवार समेत यहां खाटू श्याम मंदिर में आए थे। भीड़ के चलते उनकी पत्नी रेखा उनसे अलग हो गईं और दर्शन के लिए आगे बढ़ गईं। इतने में उनके गले से सोने की चेन किसी ने काट ली। चेन करीब दस ग्राम की बताई गई है।
विज्ञापन

जब रेखा दर्शन कर लौटीं तो गले से चेन गायब है। उनके शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने सीसी कैमरे चेक किए। अन्य लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक कोतवाली प्रभारी प्रदीप राय ने बताया कि महिला की चेन के बारे में पता लगाया जा रहा है। सीसी कैमरे को फुटेज चेक की गई है। अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed