फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's body found in mango orchard, murder alleged

Shahjahanpur News: आम के बाग में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in mango orchard, murder alleged
भगवानश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के ऊनकलां गांव की रहने वालीं 32 वर्षीय भगवानश्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार दोपहर महिला का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित आम के बाग में झाड़ियों में मिला। सूचना पर उत्तराखंड से आए पति ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव के कृष्ण पाल ने उत्तराखंड के नानकमत्ता में धान की रोपाई का ठेका लिया है। वह 10 जून को घर से गए थे। यहां घर में उनकी पत्नी भगवानश्री पांच बच्चों के साथ थीं। घरवालों के मुताबिक, रविवार रात करीब आठ बजे भगवानश्री बच्चों के साथ खाना खाकर सो गईं। सोमवार सुबह करीब छह बजे बच्चों की आंख खुली। देखा कि मां चारपाई पर नहीं थी।
विज्ञापन

भगवानश्री का बड़ा बेटा नागेश पास में रह रहीं दादी सोनकली के पास गया। बताया कि मम्मी घर पर नहीं है। करीब सात बजे सोनकली बच्चों के साथ बहू को तलाशने के लिए निकल ही रहीं थी कि बारिश होने लगी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बारिश रुकने के बाद गांव के बच्चे आम के बाग में लगे पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए गए। तब बच्चों ने वहां भगवानश्री का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बच्चे चीखते हुए गांव की ओर भागे। बच्चों की सूचना पर सोनकली, पोते नागेश व गांव के लोगों के साथ मौके पर गईं। वहां देखा कि शव उनकी बहू भगवानश्री का था। वह सिर्फ पेटीकोट और ब्लाउज पहने हुई थी। उसकी साड़ी घर पर ही पड़ी हुई मिली। ग्रामीणों ने पुलिस और मृतका के पति को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने आरंभिक जांच की। घटनास्थल की वीडियोग्राफी की। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम पैनल से होगा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

घर के सामने बैठा लड़का टोकने पर भाग गया था
देर शाम घर पहुंचे मृतका के पति ने बताया कि घर में सबकुछ ठीकठाक था। उसकी पत्नी की हत्या की गई है। पति ने बताया कि उसके घर में दरवाजा नहीं है। पांच जून को एक लड़का घर के सामने अनार के पेड़ के पास अंधेरे में बैठा हुआ था। टोकने पर वह भाग गया था। पति ने बताया कि पत्नी ने फोन पर हालचाल लिए थे। पूछा था कि घर कब आ रहे हो। बताया था कि अभी तीन-चार दिन लग जाएंगे। इसके अलावा और कोई बात नहीं हुई थी।


मुंह-नाक से खून निकल रहा था
परिजनों के अनुसार, महिला के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट भी थी। पानी गिरने की वजह से घटनास्थल पर संघर्ष जैसे कोई हालात नहीं दिखे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हर पहलू पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

भगवानश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

भगवानश्री का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed