फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman's Body Found Hanging; Distressed Over Husband's Second Marriage

Shahjahanpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, पति की दूसरी शादी से थी परेशान

Sun, 10 May 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman's Body Found Hanging; Distressed Over Husband's Second Marriage
भावलखेड़ा। मायके में रह रही आरसी मिशन थाना क्षेत्र के कनेंग गांव निवासी 35 वर्षीय राधा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव टिनशेड में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, राधा पति की दूसरी शादी के बाद से परेशान थी।
विज्ञापन

पूनम सिंह की बेटी राधा की शादी छह जुलाई 2014 को थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव सकतिया निवासी वीरेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही राधा को उनकी ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। खाना और कपड़े तक नहीं देते थे। करीब चार वर्ष पूर्व राधा को उनका पति और सास मायके आकर छोड़ गए। तब से राधा मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

पूनम सिंह ने बताया कि दामाद वीरेश ने दूसरी शादी कर ली थी और यह बात हाल ही में राधा को फोन कर बताई थी। तब से राधा तनाव में रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को राधा ने घर के टिनशेड में दुपट्टे से फंदा बनाकर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed