फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman who set herself on fire on Karva Chauth dies

Shahjahanpur News: करवाचौथ पर खुद को आग लगाने वाली महिला ने तोड़ा दम

Fri, 10 Nov 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman who set herself on fire on Karva Chauth dies
शाहजहांपुर। करवाचौथ पर पति के घर के अंदर न आने से नाराज गांव बिचौला निवासी विवाहिता ने उसी दिन खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। करीब आठ दिन बाद बृहस्पतिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दहेज में जमीन नहीं मिलने के कारण पति उससे नाराज था।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के बिचौला निवासी छोटे भैया ने अपनी बेटी कंचन (25) की शादी गांव के ही रवि के साथ पांच साल पहले की थी। रवि दिल्ली में रहकर काम करता है। करवाचौथ से एक दिन पहले 31 अक्टूबर को रवि गांव आ गया था, लेकिन घर आने के बजाय रिश्तेदारों के रुक गया। इसी बात से नाराज होकर एक नवंबर को करवाचौथ वाले दिन पूर्वाह्न 11 बजे कंचन ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। करीब आठ दिन बाद बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई। छोटे भैया के अनुसार, रवि आबादी क्षेत्र में उनसे नौ डिसमिल खेत की मांग कर रहा था। इसको लेकर आए दिन बेटी को परेशान करता था। विवाद के चलते कंचन मायके में रहने लगी थी। न्यायालय के आदेश के बाद दो माह पहले ही ससुराल गई थी।
विज्ञापन


कॉल तक नहीं उठाता था रवि : छोटे भैया के अनुसार, रवि विवाद के बाद से दिल्ली चला गया था। वहां रहते हुए अपनी पत्नी का मोबाइल फोन पर कॉल तक रिसीव नहीं करता था। इसके चलते बेटी परेशान रहती थी। रवि की एक बेटी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed