{"_id":"6a19f1b925aa9a65e0000d56","slug":"woman-threatened-for-asking-for-repayment-of-three-lakh-rupees-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174738-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर महिला को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर महिला को धमकाया
विज्ञापन
तिलहर। बथुई अक्का गांव की अनीता को उधार लिए गए तीन लाख रुपये मांगने पर युवक ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने थाने में तहरीर देकर रुपये वापस दिलाकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक को उन्होंने सात जून 2024 को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये देने के दौरान तहसील में शपथ पत्र भी बनवाया, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी युवक रुपये वापस नहीं कर रहा है। बिरसिंहपुर पुलिस चौकी में तीन माह पूर्व शिकायत करने पर पुलिस ने युवक को बुलाया। वहां उसने तीन लाख रुपये लेना स्वीकार करते हुए लिखित में रकम जल्द वापस करने का वादा किया।
अनीता का आरोप है कि 15 दिन पूर्व युवक से रुपये वापस मांगने पर वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि अभी तहरीर देखी नहीं है। तहरीर के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद