फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman shot and injured after beating

Shahjahanpur News: पीटने के बाद महिला को गोली मारकर किया घायल

Wed, 09 Aug 2023 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Woman shot and injured after beating
गोली से घायल तरन्नुम को देखने के लिए खुटार थाने के बाहर लगी भीड़
भाई के साथ बाइक से घर लौटते समय रास्ते में किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खुटार (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात आठ बजे भाई के साथ बाइक से घर जा रही महिला को कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर पिटाई करने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गांव कैैहमरिया निवासी रिजवान की पत्नी तरन्नुम अपने भाई मुशाहिद रजा के साथ बाइक से कहीं गईं थीं। मंगलवार रात आठ बजे वापस घर जाते समय गांव रघुनाथपुर के पास लोगों ने मुशाहिद रजा काे रोक लिया। आरोपियों ने भाई-बहन को जमकर पीटा। इसके बाद तरन्नुम पर गोली चला दी जो उनके हाथ में लगी। तरन्नुम के गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मुशाहिद रजा ने घटना की जानकारी बहन के परिजनों को दी तो तमाम लोग मौके पर पहुंचे और घायल तरन्नुम को लेकर खुटार थाने पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तरन्नुम ने लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के एक गांव निवासी कुछ रिश्तेदारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed