फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman scuffles with constable in Puwayan police station

Shahjahanpur News: पुवायां थाने में महिला ने की सिपाही से हाथापाई

Sat, 14 Sep 2024 03:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Woman scuffles with constable in Puwayan police station
पुवायां। घरेलू कलह के मामले में शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला सिपाहियों की बैरक में जा पहुंची। टोकने पर महिला ने एक सिपाही से हाथापाई कर दी। सिपाही के कई जगह नाखून लगे हैं। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र की एक महिला कस्बे में किराये पर रहती है। महिला ने तीन दिन पहले अपने ससुर के खिलाफ घरेलू खर्च के लिए रुपये न देने और घरेलू हिंसा की तहरीर दी थी। ससुर ने भी बहूू पर घर में आए दिन झगड़ा करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। 12 सितंबर को पुलिस ने महिला के घर जाकर जांच भी की थी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुला आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बाद महिला और उसका ससुर थाने पहुंचे। इसके बाद महिला सिपाहियों की बैरक में जा पहुंची। वहां मौजूद सिपाही गौरव चहल ने महिला के बैरक में आने पर ऐतराज जताते हुए थाने के दफ्तर में जाने के लिए कहा। इस पर महिला ने सिपाही से हाथापाई कर दी। सिपाही के चेहरे सहित कई जगह पर नाखून आदि लगने से चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर महिला सिपाहियों ने मौके पर आकर महिला को अलग किया। इसके बाद सिपाही ने सीएचसी पहुंचकर इलाज और मेडिकल कराया। पुलिस के अनुसार देर शाम थाने में महिला और उसके ससुर के बीच राजीनामा होने के बाद महिला घर लौट गई। थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला सिपाही की बैरक में जाकर वीडियो बना रही थी। सिपाही के मना करने पर महिला ने हाथापाई कर दी। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
--
पुवायां थाने में सिपाही से हाथापाई का प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed