{"_id":"592db74d4f1c1bac0dbda804","slug":"woman-s-bike-ride-from-roadways-bus-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 30 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी मां मामूली रूप से चोटिल हो गईं, जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। रोडवेज बस का चालक मौके से मय बस के फरार हो गया।
थाना बंडा के गांव बरगदा में धर्मवीर को ब्याही सुमनदेवी (30) चार दिन पहले थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर के मोहल्ला नई बस्ती स्थित अपने मायके आई हुई थीं। मंगलवार दोपहर वह अपने पिता सुरेश के साथ बाइक पर बैठकर केरूगंज में खरीदारी करने गई थीं। साथ में बाइक पर मां मुन्नी देवी थीं। दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से तीनों लोग अपने गांव को लौट रहे थे। जैसे ही बाइक कचहरी ओवरब्रिज के पास पीडब्ल्यूडी डाक बंगला के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पीछे बैठी सुमन उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जबकि मां और पिता बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक मय बस के फरार हो गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका की एक तीन साल की बेटी नंदिनी है। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल से उसके पति व परिवार के अन्य लोग भी देर शाम पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि बस के बारे में जानकारी की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।