फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman patient raped in Government Medical College, accused sweeper arrested

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से दुष्कर्म, आरोपी सफाईकर्मी गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Woman patient raped in Government Medical College, accused sweeper arrested
राजकीय मेडिकल कॉलेज के इसी शौचालय में की गई महिला से दुष्कर्म की वारदात। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अच्छे इलाज कराने का झांसा देकर महिला मरीज को शौचालय में ले जाकर आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारी ने दुष्कर्म किया। किसी तरह छूटकर मेडिकल कॉलेज की चौकी पर पहुंची महिला ने आपबीती बताई। इसके बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने कांट के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी आरोपी जयशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कांट के एक गांव की रहने वाली महिला ने चौक कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन दिन पहले उसने अपने जेठ को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार की शाम उसके पति घर से कपड़े व सामान लेने के लिए चले गए। इसके बाद वह अस्पताल से निकलकर अजीजगंज स्थित शराब के ठेके पर चली गई। वहां शराब खरीदी। शराब पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकज कॉलेज में लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह महिला को सफाईकर्मी जयशंकर मिला। जयशंकर उसका परिचित था। उसने अस्पताल में अच्छा इलाज दिलाने का झांसा दिया। डॉक्टर से मिलवाने की बात कहकर महिला को लेकर तीसरी मंजिल पर पहुंचा। वहां जबरदस्ती शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कॉलेज में दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी पंकज पंत के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी से पूछताछ की।

--
महिला ने शौचालय में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का इलाज चल रहा है। - देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी
--
दुष्कर्म की वारदात से मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा पर उठे सवाल
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से दुष्कर्म की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद तीमारदारों ने आने-जाने वालों के अलावा स्टॉफ की भी निगरानी करने की बात कही है। रविवार को भर्ती घायल मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज से निकलकर शराब के ठेके पर पहुंच गया था लेकिन गार्डों को भनक नहीं लगी थी। एसपी ने भी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से सीसी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
सफाईकर्मी जयशंकर की नाइट ड्यूटी तीसरी मंजिल पर स्थित पुरुष मेडिसिन वार्ड में थी। ड्यूटी समाप्त होने का समय था। आरोपी पीछे सीढि़यों से महिला को लेकर तीसरी मंजिल पर शौचालय में ले गया। वहां पर कोई कैमरा नहीं लगा है। आने-जाने वाले हर मार्ग के साथ वार्ड व गैलरी में कैमरे लगे हुए हैं।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद महिला से सफाईकर्मी की कहासुनी होने लगी। बाद में महिला अस्पताल चौकी पहुंच गई। महिला के घटनाक्रम बताते ही पुलिसकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में महिला ने अधिकारियों को बताया कि उसका जयशंकर से पहले से परिचय था। इसीलिए उसके अच्छी दवाई दिलाने और डॉक्टर से मिलाने के झांसे में वह आ गई।
--
24 गार्डों की तीन शिफ्टों में रहती है ड्यूटी
राजकीय मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा के लिए 36 गार्ड हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन शिफ्टों में 24 गार्ड की ड्यूटी रहती है। साथ ही 12 गार्ड की ड्यूटी जिगनेरा स्थित मेडिकल कॉलेज में रहती है। गार्डों पर हर आने-जाने वालों पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी है। ऐसे में दुष्कर्म की वारदात होने के बावजूद किसी को भनक न लगना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। तीमारदारों का कहना है कि आने-जाने वालों की ही नहीं, बल्कि स्टॉफ की भी निगरानी जरूरी है।
--
कैमरे किए जाएंगे चेक
-राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, मेडिसिन वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी, नई बिल्डिंग व अन्य वार्डों में 100 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं। इसका कंट्रोल रूम प्राचार्य कार्यालय व नई बिल्डिंग में बना हुआ है। सभी कैमरे चालू हालत में बताए गए हैं। इंस्पेक्टर अश्वनि सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सभी कैमरे चेक किए जाएंगे। आरोपी किस ओर से महिला को लेकर पहुंचा, कहां से भागा, यह सब देखा जाएगा।
--
महिला बोली-परेशानी के चलते पड़ गई नशे की लत
महिला ने बताया कि रविवार की शाम उसके पति घर से कपड़े व सामान लेने के लिए चले गए थे। इसके बाद वह अस्पताल से निकलकर अजीजगंज स्थित शराब के ठेके पर चली गई। वहां शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गई थी। महिला ने बताया कि उसकी डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे नींद न आने की दिक्कत हो गई। दर्द बना रहता था। इस वजह से उसे नशे की लत पड़ गई थी।
---
कुछ साल पहले छेड़खानी की हुई थी घटना
कुछ साल पूर्व यहां छेड़खानी की घटना सामने आई थी, लेकिन मामला कुछ लोगों के बीच में पड़ने पर निपट गया था। पीड़िता ने तहरीर नहीं दी थी इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
--
पुलिस के माध्यम से घटना का पता चला है। आरोपी आउटसोर्सिंग कंपनी का कर्मचारी है। मेडिकल कॉलेज में सफाई का काम करता है। उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कंपनी को पत्र लिखेंगे।

- डाॅ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
--
राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन अंदर की सुरक्षा व्यवस्था देखता है। वहां पर पुलिस की चौकी भी है। भविष्य में इस तरह की वारदात न हो, इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से बातचीत की गई है। सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल की जाएगी।
- राजेश द्विवेदी, एसपी

राजकीय मेडिकल कॉलेज के इसी शौचालय में की गई महिला से दुष्कर्म की वारदात। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के इसी शौचालय में की गई महिला से दुष्कर्म की वारदात। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed