{"_id":"690f936640851cbbc50fc406","slug":"woman-passengers-trolley-bag-stolen-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157242-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से अयोध्या जाने वाली ट्रेन में रोजा थाना क्षेत्र के ग्राम सुतनेरा पोस्ट भटपुरा रसूलपुर निवासी उर्फी का ट्रॉली बैग चोरी हो गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये व जेवर थे। उनकी तहरीर पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
उर्फी ने तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में मोहल्ला विजयनगर कॉलोनी में रहती हैं। पांच नवंबर को अपने गांव लौट रहीं थीं। पुरानी दिल्ली में अयोध्या एक्सप्रेस के आने पर वह बोगी में सवार हो गईं। ट्रेन चलने से पहले चाय लेने के लिए जाने के दौरान उनका बैग चोरी हो गया।
उर्फी ने बताया कि बैग में डेढ़ लाख रुपये और जेवर थे। चोरी की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी थी। यात्रा पूरी होने के बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर जीआरपी को सूचना दी। इंस्पेक्टर अनिल प्रकाश ने बताया कि घटना पुरानी दिल्ली स्टेशन पर हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर वहां स्थानांतरित की जाएगी। संवाद