{"_id":"570019d64f1c1bf201f001c1","slug":"woman-killed-in-collision-with-two-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारों की टक्कर में महिला समेत दो मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारों की टक्कर में महिला समेत दो मरे
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर में दो कारों की भिड़ंत में व्यापारी की मां और कर्मचारी की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और मां को लेकर दवा दिलाने पीलीभीत जा रहे थे। पुस्तक विक्रेता और उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से गांव सिल्हुआ निवासी अनूप अवस्थी खुटार में नखासा बाजार के पास रहते हैं और मकान में ही उनकी किताबों और स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार को अनूप अपनी पत्नी राधा देवी के साथ अपनी 65 मां वर्षीय सोमा देवी को लेकर उन्हें दवा दिलाने पीलीभीत जा रहे थे। उनके साथ उनकी दुकान पर काम करने वाला गांव रौतापुर निवासी 48 वर्षीय सतीश त्रिवेदी भी था। खुटार से 30 किमी दूर पूरनपुर थाना क्षेत्र में गांव सबलापुर के पास एक साइकिल सवार को बचाने के फेर में अनूप की कार पूरनपुर की ओर से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनूप, सोमा देवी और राधा गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पूरनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय सोमा देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के लोग बरेली रवाना हो गए हैं।
ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत
मीरानपुर कटरा। गांव खिरिया सकटू निवासी छोटे लाल पेशे से किसान हैं। शनिवार को वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा थे। उनका बेटा 15 वर्षीय अमित खेत पर उन्हें खाना देने गया था। दोपहर में करीब दो बजे खाना देकर घर वापस लौटते समय नेशनल हाइवे पर खुसरो डिग्री कालेज के निकट पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक उसकी रौंदता हुआ चला गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।