फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman killed in collision with two cars

कारों की टक्कर में महिला समेत दो मरे

Sun, 03 Apr 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in collision with two cars
Accident
पूरनपुर में दो कारों की भिड़ंत में व्यापारी की मां और कर्मचारी की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी और मां को लेकर दवा दिलाने पीलीभीत जा रहे थे। पुस्तक विक्रेता और उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूल रूप से गांव सिल्हुआ निवासी अनूप अवस्थी खुटार में नखासा बाजार के पास रहते हैं और मकान में ही उनकी किताबों और स्टेशनरी की दुकान है। शनिवार को अनूप अपनी पत्नी राधा देवी के साथ अपनी 65 मां वर्षीय सोमा देवी को लेकर उन्हें दवा दिलाने पीलीभीत जा रहे थे। उनके साथ उनकी दुकान पर काम करने वाला गांव रौतापुर निवासी 48 वर्षीय सतीश त्रिवेदी भी था। खुटार से 30 किमी दूर पूरनपुर थाना क्षेत्र में गांव सबलापुर के पास एक साइकिल सवार को बचाने के फेर में अनूप की कार पूरनपुर की ओर से आ रही दूसरी कार से टकरा गई। हादसे में सतीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनूप, सोमा देवी और राधा गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पूरनपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए ले जाते समय सोमा देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना घर पहुंची तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों परिवारों के लोग बरेली रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


ट्रक की चपेट में आकर किशोर की मौत 
मीरानपुर कटरा। गांव खिरिया सकटू निवासी छोटे लाल पेशे से किसान हैं। शनिवार को वह खेत पर फसल में पानी लगा रहा थे। उनका बेटा 15 वर्षीय अमित खेत पर उन्हें खाना देने गया था। दोपहर में करीब दो बजे खाना देकर घर वापस लौटते समय नेशनल हाइवे पर खुसरो डिग्री कालेज के निकट पीछे से आया तेज रफ्तार ट्रक उसकी रौंदता हुआ चला गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed