{"_id":"68c02706bad113a6ed0ea6b3","slug":"woman-killed-her-sister-in-law-for-scolding-the-children-in-shahjahanpur-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: शाहजहांपुर में जेठानी ने की देवरानी की हत्या, मामूली बात पर चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शाहजहांपुर में जेठानी ने की देवरानी की हत्या, मामूली बात पर चाकू से किए ताबड़तोड़ प्रहार
Tue, 09 Sep 2025 06:39 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Sep 2025 06:39 PM IST
सार
शाहजहांपुर जनपद के बंडा में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां बच्चों के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतका की जेठानी, उसके पति व भाई पर है। पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोनी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में बच्चों को डांटने से नाराज जेठानी ने अपने पति व भाई के साथ मिलकर देवरानी की चाकू से वार कर हत्या कर दी। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के पति ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बंडा के मोहल्ला बाबा चरनदास कॉलोनी निवासी रामरतन के पुत्र अनिल कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम उसकी 23 वर्षीय पत्नी सोनी देवी उर्फ सुनीता ने उसके और उसके भाई मुकेश के बच्चों को झगड़ा करने पर डांट दिया था। इसको लेकर मुकेश की पत्नी नन्हीं देवी झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों में मारपीट होने लगी।
यह भी पढ़ें- UP: कासगंज के युवक से लाया नकली नोट... बाजार में चलाए, शाहजहांपुर में आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बड़ा खुलासा
यह भी पढ़ें- UP: कासगंज के युवक से लाया नकली नोट... बाजार में चलाए, शाहजहांपुर में आरोपी गिरफ्तार; पूछताछ में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू से किए वार, लाठी-डंडों से पीटा
आरोप है कि मुकेश, उसकी पत्नी नन्हीं देवी व उसके भाई रवि ने मिलकर उसकी पत्नी सोनी देवी पर चाकू से सीने पर वार किए। उसे लाठी-डंडों से पीटा। अनिल गंभीर रूप से घायल पत्नी को लेकर बंडा सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
आरोप है कि मुकेश, उसकी पत्नी नन्हीं देवी व उसके भाई रवि ने मिलकर उसकी पत्नी सोनी देवी पर चाकू से सीने पर वार किए। उसे लाठी-डंडों से पीटा। अनिल गंभीर रूप से घायल पत्नी को लेकर बंडा सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर उसके भाई मुकेश, उसकी भाभी नन्हीं देवी, रवि निवासी गांव टाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। आरोपी नन्हीं देवी को पटनी तिराहा से गिरफ्तार कर जेल दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही बाकी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।