फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman killed by hitting with a stick, husband booked

Shahjahanpur News: महिला की डंडे से प्रहार कर हत्या, पति पर मुकदमा

Mon, 22 Sep 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by hitting with a stick, husband booked
शांति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। धनकपुर गांव की शांति देवी (65) की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। महिला के भाई वेदराम ने उनके पति कल्याण के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद यह घटना होना बताया गया है।
विज्ञापन

दंपती अपने खेत पर बने मकान में रहते थे। गांव में आबादी के बीच बने मकान में उनके बेटे और बहुएं अपने परिवार के साथ रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार शाम कल्याण और शांति देवी खाना खाने के बाद बेटे के घर से खेत वाले मकान में चले गए। कल्याण ने शराब पी रखी थी। दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान पीटने से नाराज होकर शांति देवी अपने बेटों के मकान की ओर चल दीं। पीछे से आए कल्याण ने धान के खेत के पास पत्नी को रोककर डंडे से वार कर दिया। इससे शांति देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब नौ बजे गांव के लोग जब खेत की ओर गए, तब उनका शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ ज्योति यादव प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने कल्याण को हिरासत में ले लिया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि वेदराम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मां के बारे में पूछने पर पिता बोला-खेत में जाकर देखो
शाहजहांपुर। तिलहर के धनकपुर गांव में पति से विवाद के बाद शांति देवी की मौत हो गई। रविवार सुबह खेत पर गए बेटे गंगाराम ने मां के बारे में पूछा तो पिता कल्याण भड़क गया। उसने कहा कि जाओ खेत में जाकर देखो। बेटा दौड़कर वहां पहुंचा तो मां का शव देखकर बिलख पड़ा।
मृतका के तीसरे नंबर के बेटे गंगाराम ने बताया कि घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर उनका खेत हैं। तीन-चार बीघा जमीन है। माता-पिता खेतीबाड़ी कर खेत पर ही बने मकान में रहकर देखभाल करते थे। शनिवार की रात पत्नी रंभा बच्चों के साथ खेत पर गई थी। तब हालात सामान्य थे।
रविवार सुबह खेत पर गए, देखा कि पिता के खेत पर नल के पास गुमसुम बैठे हुए थे। मां को न देखकर उनके बारे में पूछा तो पिता कुछ नहीं बोले। बहुत पूछने पर झगड़ने लगे। बोले-जाओ धान के खेत में जाकर देखो। जब खेत की ओर गए तो देखा कि मां का शव रामपाल के खेत में पड़ा हुआ था। उनकी नाक से खून बह रहा था।
गंगाराम ने बताया कि पिता 10-15 दिन से काफी चिड़चिड़े हो गए थे। बच्चों से सही से बात नहीं करते थे। खेत पर जाने पर भगा देते थे।
--
वेदराम बोले- बहन-बहनोई में पहले कभी नहीं हुआ विवाद
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मृतक के बड़े भाई वेदराम की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि उनकी दो बहनें हैं। शांति देवी छोटी थी। कनागत के चलते मंगलवार को बहन को घर बुलाया था, लेकिन वह नहीं आई। उन्होंने बताया कि शादी को काफी साल हो गए। बहन के दस बच्चे हैं, लेकिन कभी किसी विवाद की शिकायत नहीं मिली। पता नहीं ऐसा क्या हुआ कि यह घटना हो गई।
--
मां के शव को देखकर बच्चे हुए बेसुध
मृतक के नौ बेटों में सबसे बड़े बेटे की कई साल पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी है। उनके आठ बेटों में दिल्ली, कानपुर और कोई जयपुर में रहकर काम करता है। गंगाराम अभी एक दिन पूर्व ही घर आया था। शांति देवी के शव को देख उनके बेटे धर्म सिंह, गंगा सिंह, वीरेंद्र, मुकेश, विकास, रामवीर, अशोक, जितेंद्र ,लवकुश और पुत्री मछला का रो-रोकर हाल बेहाल है।

--
एसपी ग्रामीण ने मौके पर पहुंच की जांच
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने मौके पर पहुंचकर क्राइम सीन तैयारकर जांच की। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।

शांति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

शांति देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed