{"_id":"6a4a51b86e7fd5637c0c099b","slug":"woman-jumps-into-sharda-canal-in-shahjahanpur-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पति ने मायके जाने से रोका, बेटी को पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पति ने मायके जाने से रोका, बेटी को पुल पर खड़ा कर शारदा नहर में कूद गई महिला
Sun, 05 Jul 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:15 PM IST
सार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में एक महिला ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
महिला के पिता से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पति द्वारा मायके जाने से रोके जाने पर एक महिला ने अपनी बेटी के सामने शारदा नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि, पुल पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत बचा लिया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
निगोही थाना क्षेत्र के गनपतपुर गांव की 35 वर्षीय मधुबाला ने रविवार को नवाबपुर गंगा के पास शारदा नहर में छलांग लगाई थी। उसे तुरंत पुवायां सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मधुबाला के पिता संतकुमार सीएचसी पहुंचे और बेटी को इलाज के लिए शाहजहांपुर ले गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला की बेटी से बात की गई है। बेटी ने माता-पिता के बीच विवाद होने की जानकारी दी है। पुलिस परिजनों से आगे की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
