{"_id":"66f49b32d3596ccd5207a8a7","slug":"woman-injured-by-beating-at-daughters-in-laws-house-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-127866-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बेटी की ससुराल में पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बेटी की ससुराल में पिटाई से घायल महिला ने तोड़ा दम
Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
रामगुनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव सतवां खुर्द निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी रामगुनी (40) की सिर पर लोहे का पाइप लगने से मौत हो गई। बेटी की ससुराल में हुए विवाद में सिर पर लोहे का पाइप मार देने से वह घायल हुई थीं।
खेतीबाड़ी करने वाले रविंद्र कुमार की बेटी पूजा का विवाह कांट थाना क्षेत्र के गांव अकर्रारसूलपुर में ढाई साल पहले हुआ था। बरात के कुछ समय बाद दहेज को लेकर विवाद होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। रविंद्र ने बताया कि दामाद के दूसरी शादी कर लेने की सूचना पर 30 अगस्त को पत्नी रामगुनी व उनकी बेटी अकर्रारसूलपुर गए थे। यहां विवाद होने पर बेटी के ससुरालियों ने रामगुनी पर हमला कर दिया।
सिर पर लोहे का पाइप लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। कांट थाने में मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। निजी अस्पताल में उपचार चलने के बाद घर ले आए थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अंटा मोहल्ला स्थित एक अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि मारपीट का मामला कांट थाने में दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमे में धाराओं को तरमीम किया जाएगा।