फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman hanged herself after quarreling with her husband

Shahjahanpur News: पति से कहासुनी पर फंदे से लटककर महिला ने दी जान

Mon, 31 Jul 2023 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself after quarreling with her husband
मृतक शिवानी का फाइल फोटो
बंडा। थाना क्षेत्र के गांव इंदलपुर निवासी आकाश की पत्नी शिवानी (25) ने घर में टिनशेड में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, पति से कहासुनी होने पर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

आकाश की शादी करीब तीन साल पहले जिला लखीमपुर के थाना पसिगवां के गांव ढाकपुर मकसूदपुर निवासी राजेश की पुत्री शिवानी से हुई थी। उसका आठ माह का एक बेटा भी है। शनिवार शाम आकाश व शिवानी के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज शिवानी ने पति के सो जाने के बाद घर में पड़े टिनशेड की बल्ली में रस्सी का फंदा डालकर उससे लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह आकाश ने पत्नी का शव फंदे से लटकते देखा तो उसकी चीख निकल गई। उसने पुलिस और शिवानी के मायके में सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता राजेश ने आकाश व उसकी मां पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन बेचने से आहत युवक फंदे से लटका



तिलहर। थाना क्षेत्र के गुरुगवां निवासी बच्चू लाल का 18 वर्षीय पुत्र अजय दोपहर के समय घर में अकेला था। उसने फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक की मां अतरकली ने बताया कि उसके पति बच्चू लाल ने 35 बीघा जमीन बेच ली। बड़े बेटे अजय ने परेशान होकर फंदे से लटककर जान दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed