{"_id":"6841e77176e52c7e63065837","slug":"woman-diesbrother-accuses-of-murder-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-145363-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत... भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत... भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंडा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर गए महिला के भाई बबलू ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बबलू ने बताया कि एक दिन पहले, मंगलवार को उनकी बहन निशा देवी ने उनको फोन कॉल की थी। बहन ने बताया कि वह जिस युवक के साथ रह रही हैं, वह नशे में उनके साथ मारपीट करता है। इसके बाद उन्होंने मायके बुलाने की अपील की। मायके जाने से पहले ही बुधवार की शाम को बहन की मौत की सूचना मिली।
सिंधौली थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी 25 वर्षीय निशा देवी का विवाह चार वर्षों पहले क्षेत्रवासी अहिबरन के साथ हुआ था। बबलू ने बताया कि उनकी बहन डेढ़ माह पहले बंडा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ चली गई थीं। उसके बाद से निशा ने किसी संबंधी से संपर्क नहीं किया। मंगलवार को संपर्क किया।
विज्ञापन
इसके बाद बुधवार को ग्रामीणों के जरिये बबलू को सूचना मिली कि निशा को संबंधित युवक ने पीटकर फंदे से लटका दिया। वह पोस्टमॉर्टम हाउस गए। वहां देखा तो निशा के गले पर निशान बना था। उन्होंने युवक पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया। इस बाबत बंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।