{"_id":"6add132c10906c86ec0a562e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-by-strangulation-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-188265-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप
विज्ञापन
शिल्पी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। गांव गढ़िया लाईखेड़ा निवासी शाहिद खान की पत्नी सीमा खान (33) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वालों ने फंदा लगाकर जान देने की बात कही। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतका के भाई शब्बन खां ने बताया कि छह वर्ष पूर्व सीमा की शादी शाहिद खान से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर सीमा को प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह परिजन घर पहुंचे तो सीमा का शव बेड पर पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे। ससुराल वालों ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही।
सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर नमूने लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पति शाहिद खान, जेठ शाकिर खान, दिलशाद खान, इसरार खान, शहजाद खान, जेठानी हूर बानो और नाजो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका की पांच वर्षीय बेटी शफीफा खान, दो वर्षीय बेटा अजान खान और चार माह के अली अब्बास को ससुराल वालों ने छिपा दिया है।
सीओ तिलहर विदुष सक्सेना ने बताया कि मृतका के पति शाहिद खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार वालों ने कहा-हत्या की गई
शाहजहांपुर। परौर थाना क्षेत्र के तिहार पाल नगर निवासी शिल्पी (30) की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज के लिए मारपीट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि शिल्पी ने आत्महत्या की है।
हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के गोटिया गांव निवासी मुनेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी शिल्पी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व अनिल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर उसे परेशान करते थे।
मुनेंद्र के अनुसार, बृहस्पतिवार रात उनकी बेटी की उसकी मां से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसी रात शिल्पी की मौत की सूचना मिली। ससुराल पहुंचने पर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। उन्होंने गले पर निशान होने का दावा करते हुए मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद