फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Farenda Bara

Shahjahanpur News: फरेंदा बरा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 21 Jul 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Farenda Bara
पुवायां के गांव फरेंदा बरा में संगीता देवी की मौत पर गमजदा परिवार की महिलाएं। संवाद
पुवायां। गांव फरेंदा बरा में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के भतीजे ने फूफा पर दूसरी शादी करने, बुआ की बीमारी का इलाज न कराने और पीटने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस महिला के पति को थाने ले आई है।
विज्ञापन

फरेंदा बरा निवासी संतराम की शादी 17 वर्ष पहले लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव हाकिमपुर की संगीता देवी से हुई थी। संगीता के दो बच्चे 14 वर्षीय पुत्री मुस्कान और आठ वर्षीय पुत्र रजनीश हैं। संतराम प्रतापगढ़ में एक ईंट भट्ठे पर काम करता है। एक महीने पहले वह प्रतापगढ़ से दूसरी महिला को ले आया था और संगीता को बताया था कि उसने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

इसको लेकर दंपती में विवाद भी हुआ था। एक सप्ताह पहले संतराम दूसरी पत्नी को प्रतापगढ़ जाने के लिए शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़ आया था। सोमवार को संगीता देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव घर में पड़ा मिला। संतराम ने गांव के लोगों को बताया कि संगीता की मौत ब्लडप्रेशर की बीमारी से हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर संगीता देवी के मायके के लोग भी फरेंदा बरा पहुंचे और शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से मौत के मामले में जानकारी ली। संगीता देवी के भतीजे दिलीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके फूफा ने दूसरी शादी कर ली थी। फूफा बीमार बुआ का इलाज नहीं कराते थे और पीटते थे। इसी कारण उनकी बुआ की मौत हुई है।

जिला मुख्यालय से आई फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दिलीप की सूचना पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस संतराम को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed