फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances; body found hanging from ceiling fan hook.

Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पंखे के कुंडे से लटका मिला शव

Sun, 19 Apr 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; body found hanging from ceiling fan hook.
शाहजहांपुर। सिंधौली के बरौरा गांव में मायके में रह रहीं 25 वर्षीय रेशमा उर्फ रेशू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रेशमा की शादी करीब दो साल पूर्व सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के नौसारा गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। जनवरी में अनिल की मौत हो गई थी। इसके बाद से रेशमा अपने मायके आकर रहने लगी थी। पति के वियोग में उसकी हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थी। वह किसी से कोई बात नहीं करती थी। अधिकतर गुमसुम रहती थी।
विज्ञापन

शनिवार की शाम रेशमा का शव कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। उनके कोई संतान नहीं थी। परिजनों के अनुसार, मृतका के पिता राधेश्याम को कई वर्ष पूर्व फालिज हो गया था। इसके बाद से वह चल नहीं पाते थे। मां भी अस्वस्थ रहती हैं। रेशू के चार भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed