{"_id":"6851c02d0e62cbbe780fe0e3","slug":"woman-dies-in-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-146232-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
तिलहर। मोहल्ला नजरपुर गौटिया निवासी राजेश वर्मा की पत्नी स्वाति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
राजेश वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह टहलने गए थे। दोनों पुत्र व पत्नी सो रहे थे। करीब 8:30 बजे पुत्र विराज ने कॉलकर बताया कि मम्मी ने फंदा लगा लिया है। तुरंत घर पहुंचकर साड़ी का फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी मृतका के पिता घनश्याम रस्तोगी ने बताया कि बेटी स्वाति की शादी 18 वर्ष पहले की थी। दामाद बेटी को परेशान करता था। सीओ ज्योति यादव, इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच आरंभिक जांच की। संवाद
--
दावते इस्लामी के जिला निगरा बाल-बाल बचे
शाहजहांपुर। सुबह करीब साढ़े दस बजे रोडवेज बस अड्डे के पास अनियंत्रित अनुबंधित बस से दावते इस्लामी के जिला निगरा अनीस अत्तारी की बाइक में टक्कर लग गई। अत्तारी ने खुद किसी तरह कूदकर जान बचाई। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। विवाद होने पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, आफाक उल्ला खां, पार्षद तालिब खां आदि पहुंच गए। उन्होंने एआरएम से मिलकर बस चालक की शिकायत की। एआरएम ने बताया कि अनुबंधित बस के मालिक को नोटिस दिया जाएगा। संवाद