{"_id":"66008a09441cbc3f4e0e3386","slug":"woman-dies-due-to-collision-with-bus-angry-people-create-jam-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115623-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बस की टक्कर से महिला की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बस की टक्कर से महिला की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम
Mon, 25 Mar 2024 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
कलान। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट मार्ग पर निजी बस ने बाइक सवार दंपती को चपेट में लिया। हादसे के बाद महिला 50 मीटर तक बस में फंसकर घिसटती चली गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने दो घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटवाया।
थाना क्षेत्र के गांव ननानपुर निवासी किसान नेकसू वर्मा अपनी पत्नी श्रीदेवी उर्फ गुड्डी (52) जखिया गांव में देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। पूजा के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। पूर्वांह्न करीब साढ़े 11 बजे गांव से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बस के साथ घिसटने से श्रीदेवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, नेकसू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस पहुंच गई।
कुछ देर में परिजन व ग्रामीणों की भीड़ भी एकत्र हो गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो लोग ईंट-पत्थर और डंडे लेकर आ गए। उन्होंने शव उठाने नहीं दिया। नाराज लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगा दिया। इस बीच आसपास के थानों से फोर्स बुला ली गई। एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवा सके।
विज्ञापन
-- -- -- --
नेकसू की मौत की अफवाह से भड़के परिजन
-हादसे के बाद घायल नेकसू को उपचार के लिए भेजा गया। इस बीच नेकसू की मौत की अफवाह उड़ा दी गई, जिस पर परिजन भड़क गए और जाम लगाकर विरोध करने लगे।
-- -- -- -- -
पुलिस ने बस चालक को पकड़ा
-पीआरवी की गाड़ी ने हादसे के बाद बस का पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। बस को थाने में खड़ा करा लिया गया।
-- -- -- -- --