फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman dies and three people injured due car hit the bike in shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से महिला की मौत, दामाद समेत तीन लोग घायल

Fri, 26 Apr 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 26 Apr 2024 05:00 PM IST
सार

खुटार के रामपुरकलां से मोहम्मदी की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका दामाद व दो अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Woman dies and three people injured due car hit the bike in shahjahanpur
टक्कर से क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में मुंडन संस्कार की दावत में शामिल होने जाते समय बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव कलुआपुर निवासी सुनीता (55) की मौत हो गई। बाइक चला रहे दामाद सतेंद्र समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी के गुर्जरपुर निवासी सतेंद्र के भाई कुलदीप के पुत्र का बृहस्पतिवार को मुंडन संस्कार था। शाम को सतेंद्र अपनी सास सुनीता, साली सरोजनी व उसका पुत्र एलिस को बाइक पर बैठाकर कार्यक्रम में जा रहे थे। खुटार के रामपुरकलां से मोहम्मदी की ओर जाने वाले लिंक मार्ग पर पुलिया के पास उनकी बाइक में तेज गति से आई कार से टक्कर लग गई। कार की टक्कर से बाइक पुलिया से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य को भी काफी चोटें आईं। घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सुनीता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारी नहीं मिलने पर बाइक लेकर आए थे सतेंद्र
बृहस्पतिवार को सवारी नहीं मिलने के कारण सुनीता व अन्य को काफी इंतजार करना पड़ा। सूचना पर सतेंद्र खुद बाइक लेकर आ गए और तीनों को बैठाकर चल दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed