{"_id":"6af8b7328e3f7d009c0324bb","slug":"advance-bail-application-of-electricity-wire-theft-accused-dismissed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-189976-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बिजली तार चोरी के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बिजली तार चोरी के आरोपी की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
Sun, 15 Nov 2026 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे से बिजली के तार चोरी कर बेचने और डकैती की योजना बनाने के मामले में आरोपी सुनील की अग्रिम जमानत अर्जी सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने विवेचना में आरोपी की सक्रिय भूमिका के साक्ष्य सामने आने और अपराध की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत देने का पर्याप्त आधार नहीं माना।
अभियोजन के अनुसार, 12 मई 2026 को जलालाबाद थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हीरानगर स्थित पाल धर्मकांटा के गोदाम में दबिश दी थी। पुलिस को वहां चोरी के बिजली तारों की खरीद-फरोख्त और आगे डकैती की योजना बनाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस की घेराबंदी के दौरान सुनील और कुंदन कार से भाग गए थे। 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
मौके से करीब चार क्विंटल डग कंडक्टर, दो क्विंटल रैबिट कंडक्टर, दो लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन और दो पिकअप समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, बरामद बिजली तार करीब एक सप्ताह पहले गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे ग्राम सैजना और उबरिया से चोरी किए गए थे।
विज्ञापन
सुनील की ओर से अधिवक्ता ने चुनावी रंजिश में झूठा फंसाने और मौके से कोई बरामदगी नहीं होने का तर्क दिया। वहीं, अभियोजन ने अपराध को गंभीर बताते हुए जमानत का विरोध किया। न्यायालय ने अग्रिम जमानत देने से इन्कार कर दिया।