फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman creates ruckus in front of CO for putting her son in jail

Shahjahanpur News: पुत्र को हवालात में बिठाने पर सीओ के सामने महिला का जमकर हंगामा

Thu, 28 Nov 2024 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Woman creates ruckus in front of CO for putting her son in jail
पुवायां थाने में मंजू देवी को समझाते थाना प्रभारी। संवाद
पुवायां। थाने में बुधवार को सीओ के सामने महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि जमीनी विवाद की शिकायत करने पर पुलिस ने उनके पुत्र को हवालात में डाल दिया और उनसे भी गाली-गलौज कर पिटाई। मेडिकल के दौरान भी महिला ने पुलिस पर तमाम आरोप लगाकर कागज फाड़ दिए।
विज्ञापन

गांव सबलापुर निवासी मंजू देवी का परिजनों से ही जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंजू देवी के अनुसार दूसरे पक्ष के लोग बुधवार को जमीन जाेतने पहुंच गए। जानकारी पाकर वह पुत्री मालती वर्मा, शांति वर्मा, पुत्र आकाश वर्मा के साथ मौके पर पहुंची तो उनके साथ मारपीट की गई। यूपी-112 पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंजू देवी को तहरीर देने को कहा।
विज्ञापन

मंजू दो पुत्रियों और पुत्र के साथ थाने पहुंचीं। दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे। मंजू देवी का आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों से कुछ नहीं कहा और उनके पुत्र आकाश को हवालात में बंद कर दिया। पुत्र को बंद किए जाने पर मंजू देवी ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस पर दूसरे पक्ष से सांठगांठ का आरोप भी लगाया। इस बीच सीओ निष्ठा उपाध्याय भी थाने पहुंच गईं। सीओ के सामने भी मंजू देवी हंगामा करती रहीं। मेडिकल के लिए ले जाने पर भी उन्होंने पुलिस के वाहन में बैठने से इन्कार कर दिया। बमुश्किल उनको सीएचसी ले जाया गया। मंजू देवी के पुत्र और पुत्रियां बाइक से सीएचसी पहुंचे। मेडिकल के दौरान भी मंजू देवी ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मेडिकल वाला कागज फाड़ दिया। मेडिकल के बाद वह पुत्र, पुत्रियों के साथ सीएचसी से ही घर चली गईं। बता दें कि थाने में एक बार होमगार्ड सहित चार लोग और एक दिन बंडा का युवक हंगामा कर चुका है।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मंजू देवी का मारपीट का आरोप निराधार है। महिला का जमीनी विवाद कोर्ट में है। कोर्ट के आदेश पर लोग जमीन जाेतने गए थे। मंजू देवी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है, इस कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed