फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman bitten by snake while taking out tray, lost her lifeWoman bitten by snake while taking out tray, lost her life

Shahjahanpur News: ट्रे निकालते समय महिला को सांप ने डसा, झाड़-फूंक में गई जान

Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman bitten by snake while taking out tray, lost her lifeWoman bitten by snake while taking out tray, lost her life
कुसुमा देवी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। गांव सैदापुर निवासी रामदास गंगवार की पत्नी कुसुमा देवी (40) की अंगुली में सांप ने डस लिया। परिजन एक घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। कुसुमा घर की रसोई में चाय बना रही थीं। इस बीच कच्ची दीवार में बनीं अलमारी में रखे कप और ट्रे निकालने लगीं। तभी बर्तनों के पीछे छिपे सांप ने बाएं हाथ की बीच की अंगुली में उसे डस लिया। अंगुली से खून निकलते देख वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ीं। रामदास ने पहले खैरपुर के एक व्यक्ति को दिखाया। वहां से तिलहर क्षेत्र के ग्राम लखुआ में झाड़फूंक करने वाले के पास ले गए।
विज्ञापन

उसने देसी दवा पिलाने के बाद करीब एक घंटे तक रोके रखा। जहर फैलने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैजान खान ने बताया कि झाड़-फूंक कराने के चलते महिला को समय से उपचार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अलमारी में सांप को किया बंद
-कच्चे मकान में बनी अलमारी में लकड़ी के दरवाजे भी लगे हैं। उसी में सांप ने बिल बना लिया था और परिजन को जानकारी तक नहीं हुई। परिजन के अनुसार, सांप को अलमारी में बंद कर दिया।

-----
ये बरतें सावधानी
राजकीय मेडिकल कॉलेज के फिजिशिय डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में बिल्कुल भी नहीं पड़े। तुरंत ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर इलाज कराएं। सर्पदंश के बाद घबराए नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है। साथ ही जिस अंग पर सर्प ने डसा है, उसे चलाएं या फिराएं नहीं, स्थिर कर दें। वहां पर चीरा भी नहीं लगाएं। 20 प्रतिशत सांप जहरीले होते हैं। इसमें कोबरा, क्रत और पिटवाइपर सांप जहरीले होते हैं। 80 प्रतिशत सांप जहरीले न होने से झाड़-फूंक करने वाले फायदा उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed