{"_id":"6262fbffe772db48c54f102e","slug":"woman-arrested-for-abetting-the-youth-to-commit-suicide-shahjahanpur-news-bly482409221","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। करीब साढ़े छह महीने पहले एक युवक ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक की कॉल डिटेल के जरिये महिला तक पहुंची ।
थाना मदनापुर के गांव बेहटापाठक निवासी हरिओम गुप्ता का एक मकान जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर भी है।
पिछले साल 10 अक्तूबर को हरिओम का बेटा अंकित गुप्ता जलालाबाद स्थित मकान पर आया था। इसके बाद वह लापता हो गया। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। 13 अक्तूबर को अंकित गुप्ता का शव बरेली हाईवे पर गंगा मंदिर के सामने एक बाग में आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला था। घरवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।
उच्चाधिकारियों के दखल के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल से मिले सुराग के बाद पुलिस ने जनपद सीतापुर के थाना सिधौली के एक गांव की महिला को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि उसके मोबाइल पर धोखे से आई कॉल के बाद उसकी और अंकित के बीच बातचीत शुरू हो गई। उसने अंकित को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है।
विज्ञापन
अंकित उससे शादी करना चाहता था। एक दिन जब वह अंकित से बात कर रही थी तो उसके पति ने सुन लिया। इसके बाद उसकी काफी पिटाई हुई। इसके बाद उसने अंकित से बात करना छोड़ दिया। इससे अंकित परेशान रहने लगा। एक दिन अंकित का उसके पास कॉल आया तो उसने दोबारा फोन न करने की बात कहते हुए कहा कि कहीं जाकर मर जाए। इसी बात से आहत होकर अंकित ने उसी दिन फंदे से लटककर जान दे दी। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।