फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Woman alleges gang-rape by a youth from another community and his associates.

Shahjahanpur News: महिला का दूसरे समुदाय के युवक और साथियों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman alleges gang-rape by a youth from another community and his associates.
जलालाबाद। शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने यहां रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक पर अपने साथियों के साथ काफी समय से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार करीब दो माह पहले सोशल मीडिया के जरिये उसका बड़ी दरगाह के पास रहने वाले एक युवक से परिचय हुआ। एक दिन वह युवक से मिलने यहां आई। युवक उसे एक घर में ले गया। वहां पहले से ही उसके चार साथी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ उससे दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक जब चाहता उसे बुला लेता। सभी युवक उसके साथ दुष्कर्म करते। शनिवार को युवक ने उसे फिर बुलाया। उसे पकड़वाने की मंशा से वह अपने पति को लेकर जलालाबाद आई। रात करीब दस बजे उसने युवक को फोन कर रोडवेज के पास आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने उसके पास बाइक लेकर अपने दोस्त को भेज दिया। उसने पति के साथ मिलकर उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक से भाग निकला। मामले की जानकारी होने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच चल रही है, आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed