फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With the wedding season approaching, it is becoming difficult to get confirmed train tickets.

Shahjahanpur News: सहालग आते ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना हो रहा मुश्किल

Tue, 11 Nov 2025 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
With the wedding season approaching, it is becoming difficult to get confirmed train tickets.
शाहजहांपुर। सहालग आने के साथ ही अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होने लगा है। कई ट्रेनों में रिग्रेट दिखा रहा है और कुछ में लंबी वेटिंग मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुस्लिम शादियां चल रही हैं, साथ ही हिंदू सहालग के लिए 18 नवंबर से शुभ मुहूर्त हैं। ऐसे में लोगों ने अपने करीबियों की खुशियों में शामिल होने के लिए पहले ही रिजर्वेशन करा लिए थे। सहालग के चलते शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें भरी हुईं हैं। 17 नवंबर को पदमावत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 44 वेटिंग है। इसी तिथि पर लखनऊ मेल का स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी में सीट खाली नहीं है। इसमें वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहा है। सत्याग्रह एक्सप्रेस में स्लीपर में 22 वेटिंग है, जबकि सेकंड एसी में कोई सीट खाली नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली एक्सप्रेस एसी की सारी बोगियां फुल हैं। पूरबिया एक्सप्रेस के स्लीपर कोच और थर्ड एसी में रिग्रेट दिखा रहा है। 17 नवंबर से पहले की स्थिति भी यही है। डाउनलाइन की ट्रेनों में भी सीटें मिलना मुश्किल है। रेलवे के अफसर के अनुसार, कुछ ट्रेनों में सीटें फुल हैं। सहालग को देखते हुए लोगों ने पूर्व से ही आरक्षण करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed