फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   With Read-Write Illiterate in the field

पढ़े-लिखों के साथ ही अनपढ़ भी मैदान में

Fri, 04 Dec 2015 10:20 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 04 Dec 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
With Read-Write Illiterate in the field
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले के सुदूर के ब्लॉक जैतीपुर में चुनावी नजारा काफी दिलचस्प बना हुआ है। एक ओर पढ़े-लिखों ने दांव आजमा रखा है तो उनके बीच अच्छी-खासी संख्या में निरक्षरों ने ताल ठोंक रखा है। अनारक्षित ग्रामों मातृशक्ति भी प्रधानी के जंग में पूरी मजबूती से कूदी हुई है। पूरे क्षेत्र में सिर्फ अली अकबरपुर ही अकेली ऐसी ग्राम पंचायत है जहां केवल दो उम्मीदवार मैदान में हैं। यह महिलाओं के लिए आरक्षित है। यहां स्कूली शिक्षा भी हासिल न कर सकीं 69 वर्षीया भगवान श्री की सीधी टक्कर स्नातक शैक्षिक योग्यता वाली 34 वर्षीया रीना सिंह से है।
विज्ञापन

जैतीपुर ब्लॉक के कुल 62 ग्राम पंचायतों में 621 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 856 लोगों ने नामांकन किया था और 219 ने नाम वापस ले लिया, जबकि 16 नामांकन जांच के दौरान रद्द कर दिए गए। सबसे ज्यादा 24 प्रत्याशी ग्राम धरमपुर ककलिया में डटे हुए हैं। इस अनारक्षित पंचायत का नजारा भी दिलचस्प है, जहां छह महिलाएं प्रधानी की लड़ाई में आ डटी हैं। मैदान में चार अनपढ़ प्रत्याशी भी हैं, तो चार स्नातक भी हैं, जिनमें तीन युवा हैं। निरक्षरों में 27 वर्षीय रिंकी सिंह, 49 वर्षीय रामप्यारी, 46 वर्षीय कमलेश कुमारी और 46 वर्षीय महेश शामिल हैं तो स्नातक योग्यता वाले प्रत्याशियों में 27 वर्षीय पुष्पेंद्र,  31 वर्षीय अरविंद कुमार,  33 वर्षीय ओमवीर और 51 वर्षीय अरुण कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव जरगवा और खमरिया में 21 - 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। खमरिया महिलाओं के लिए आरक्षित पंचायत है और यहां से दो स्नातक की शैक्षिक योग्यता रखने वाली दो प्रत्याशी (33 वर्षीय रानी और 35 वर्षीय श्वेता) मैैदान में है तो आठ प्रत्याशी निरक्षर चुनावी फिजां को रोचक बनाए हुए हैं। इनमें से दो का नाम सुखरानी है और दोनों की उम्र 63 वर्ष है। इनमें से एक के पति दफेदार हैं तो दूसरे के सतीश चंद्र। अन्य छह में सुनीता देवी (31), मीरा (36), फूलमती (40), फूलवती (42), धनवती (43) और तारावती (43) शामिल हैं। अनारक्षित ग्राम जरगवा में 11 महिलाएं चुनाव मैदान में उतरी हुई हैं। यहां इंटर से अधिक की योग्यता वाला कोई प्रत्याशी भले ना हो लेकिन पांच बिना किसी शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवार प्रधान बनने की होड़ में मैदान में डटे हैं। इनमें भगवान श्री, मुन्नी, रूमा, सीमा और सत्यवती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र के सुदूर गांव गढिय़ा रंगीन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं और कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से तीन (24 वर्षीय अपूर्वा यादव, 35 वर्षीय आरती गुप्ता और 32 वर्षीय ममता) स्नातक शैक्षिक योग्यता वाली हैं तो बिना किसी शैक्षिक योग्यता वाली सात प्रत्याशी भी हैं जिनमें राजो देवी, धनदेवी, मुन्नी देवी, मुन्नी, मीरा, माया और अनीता शामिल हैं।

ओबीसी महिला के लिए आरक्षित ग्राम पंचायत सुनौरा रमपुरा में भी कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें से 13 (लक्ष्मी देवी, गुड्डी, उर्मिला देवी, इलायची देवी, किसना देवी, नीरज कुमारी, अनारकली, शीला, ओमा देवी, मुन्नी देवी, कृष्णा, जगदंबा देवी और कांति) निरक्षर हैं और स्नातक की शैक्षिक योग्यता वाला कोई नहीं है। इंटरमीडिएट की शैक्षिक योग्यता वाली यहां इकलौती प्रत्याशी 23 वर्षीय सुनीता देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed