फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wires Snap on Nisarjai Feeder; Power Outage Due to Blown Fuse Leaves 2,200 Consumers Inconvenienced

Shahjahanpur News: निसरजई फीडर के तार टूटे, फ्यूज उड़ने से बत्ती गुल, 2200 उपभोक्ता परेशान

Tue, 19 May 2026 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wires Snap on Nisarjai Feeder; Power Outage Due to Blown Fuse Leaves 2,200 Consumers Inconvenienced
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में रविवार की रात निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर पर फॉल्टों की भरमार रही। तार टूटने, फ्यूज उड़ने के चलते बत्ती गुल होने से यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ा। 2200 उपभोक्ता पूरी रात परेशान रहे।
विज्ञापन

निगोही रोड उपकेंद्र के निसरजई फीडर को जाने वाली लाइन रविवार को पेड़ काटने के चलते प्रभावित रही। देर रात जैसे-तैसे आपूर्ति बहाल हुई तो तारों के टूटने के कारण फॉल्टों की झड़ी लग गई। रात 12 बजे स्टेशन के सामने ही एलटी के लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते फीडर के करीब 2200 उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे के बाद बिजली आई तो सुबह पांच के बाद फिर गायब हो गई। बिजली जाने से कवर्ड घर वालों का हाल खराब हो गया। सुबह करीब आठ बजे लोगों को बिजली मिल सकी। जेई अंकित तिवारी ने बताया कि तारों के टूटने के कारण कई जगहों पर फॉल्ट आए हैं। ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज जलने, तार टूटने के चलते बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छह घंटे बत्ती गुल रहने से भीषण गर्मी में बिलबिलाए दस हजार उपभोक्ता
अल्हागंज। भैंसटाकलांं के 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र से नगर के उपकेंद्र पर आई 33 केवीए क्षमता वाली हाईटेंशन इनकमिंग लाइन के खंभे और जर्जर तार बदलने का काम सोमवार को सुबह आठ बजे से शुरू होने के साथ ही सभी छह फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दोपहर दो बजे तक सभी लाइनें बंद रहने से करीब दस हजार उपभोक्ता छह घंटे तक भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे।
हालांकि, विद्युत निगम के उपखंड अभियंता यश भारद्वाज सोमवार से यह काम शुरू होकर दस दिन तक जारी रहने की सूचना रविवार को जारी कर दी थी। इसलिए तमाम लोगों ने सुबह होते ही घरों में पानी की टंकियां भर लीं। बता दें कि अप्रैल माह में तीन बार लाइनों की मरम्मत का काम कराया जा चुका है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम के अभियंताओं को यह काम एक ही बार में करा लेना चाहिए, ताकि बार-बार बिजली संकट नहीं हो। जेई बृजमोहन पांचाल के अनुसार लाइन का नवीनीकरण होने के साथ ही भरपूर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी और लाइन में खराबियां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed