फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Winter strikes back...dense fog blankets the area, and the maximum temperature drops by six degrees.

Shahjahanpur News: ठंड का पलटवार...छाया घना कोहरा, छह डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

Thu, 15 Jan 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Winter strikes back...dense fog blankets the area, and the maximum temperature drops by six degrees.
अंटा चौराहा के पास अलाव की जगह पड़ी राख। संवाद
शाहजहांपुर। चार दिन धूप खिलने से सर्दी से मिली राहत बृहस्पतिवार को गायब हो गई। सर्दी ने पलटवार किया तो सुबह से ही घना कोहरा दोपहर तक छाया रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन तपिश नदारद रही। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ के असर से शाम को गलन बढ़ गई और कोहरा छा गया। शुक्रवार को तापमान में गिरावट होने की और संभावना है।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिन से तेज धूप निकल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। गलन के साथ ठिठुरन बढ़ गई और घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर रह गई। इसका असर दोपहर तक रहा। लोग दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर धीमी गति में गुजरे।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक ने बताया अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में छह डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायुदाब चार मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से गलन और ठिठुरन बढ़ गई है। घना कोहरा रहने के साथ तापमान में और गिरावट होने की अनुमान है।
--
ठिठुरन भरी सर्दी में भी नहीं दिखे अलाव
नगर निगम ने दावा किया था कि सर्दी के चलते शहर के 16 प्रमुख स्थानों पर दिन में भी अलाव जलाए जाएंगे। बृहस्पतिवार को गलन और ठिठुरन होने के बाद भी कहीं अलाव जलते हुए दिखाई नहीं दिए। लाल इमली चौराहा, घंटाघर और अंटा चौराहा पर अलाव की जगह सिर्फ राख पड़ी हुई थी। खिरनीबाग चौराहा पर कुछ पुलिसकर्मियों ने रात में बची लकड़ी को जला लिया था। उसी की आंच में हाथ सेंक रहे थे। इसके अलावा भी अन्य किसी स्थानों पर अलाव जलते हुए दिखाई नहीं दिए।
--
गलन ने बढ़ाई रोगियों की मुश्किलें.. अस्पताल में लग रही कतार

ठंड का असर सेहत पर भारी पड़ रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक एक हजार से कम मरीज ओपीडी में पहुंच रहे थे। चार-पांच दिन से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इनमें सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। ठंड और कोहरे के कारण टहलना और नियमित व्यायाम करना मुश्किल हो गया है, जिससे शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायतें भी बढ़ गईं हैं। मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें। गुनगुना पानी पीएं। पौष्टिक भोजन लें। बीपी और शुगर के मरीज दवाएं नियमित लेते रहें। धूप में बैठने व हल्का व्यायाम करने की कोशिश करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाएं और ठंडी चीजों से परहेज करें।
--
गेहूं को छोड़कर अन्य फसलों को नुकसान

कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि अचानक तेज धूप निकलने से गेहूं के उत्पादन को नुकसान पहुंच सकता था। गेहूं की फसल के लिए पाले और कोहरे का असर रहना बहुत जरूरी है। अगर मौसम कई दिनों तक नहीं खुलेगा तो आलू, टमाटर, सरसों, मिर्च आदि फसल में झुलसा रोग लगने की आशंका बन जाएगी। मौसम नहीं खुलने पर सब्जियों की फसल में नमी बनाए रखने की जरूरत है। मौसम नहीं खुलने से गन्ने का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है।

---------
पिछले पांच दिन का तापमान
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
10 जनवरी 7.4 21.8
11 जनवरी 8.8 20.8
12 जनवरी 5.0 19.8
13 जनवरी 4.6 20
14 जनवरी 6.0 19.6
15 जनवरी 5.4 13.6

अंटा चौराहा के पास अलाव की जगह पड़ी राख। संवाद

अंटा चौराहा के पास अलाव की जगह पड़ी राख। संवाद

अंटा चौराहा के पास अलाव की जगह पड़ी राख। संवाद

अंटा चौराहा के पास अलाव की जगह पड़ी राख। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed