{"_id":"65bd62feedfea8b42f07f017","slug":"winter-is-leavingviral-patients-increased-diarrhea-outbreak-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-112714-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विदा होती सर्दी...वायरल के बढ़े मरीज, डायरिया का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विदा होती सर्दी...वायरल के बढ़े मरीज, डायरिया का प्रकोप
Sat, 03 Feb 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 03 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
डॉ.सलीम। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। मौसम में पल-पल उतार-चढ़ाव की वजह से बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या 1000 के ऊपर पहुंच गई है। डॉक्टर के अनुसार, विदा होती सर्दी में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया तो बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है।
जनवरी भर कड़ाके की ठंड रही। इस वजह से लोगों ने सर्द हवा से बचने के उपाय करते रहे लेकिन अब धूप निकलनी शुरू हुई तो लोगों ने गर्म कपड़ों को पहनना कम कर दिया। इस कारण सर्द हवा मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाल रही है। ऐसे में बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ने शुरू हो गए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन के पास रोजाना आने वाले सौ मरीजों में दस तो डायरिया रोग से पीड़ित होते हैं। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सलीम बताते हैं कि बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण की वजह से डायरिया, बुखार, खांसी, गले में खराश आदि के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायरिया और वायरल मरीज आने लगे हैं।
-- -- -- -- --
ये बरतें सावधानी
-सर्दी से बचकर रहने की आवश्यकता है।
-मुंह पर मास्क लगाकर चलें।
-शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें।
-खानपान पर विशेष ध्यान दें।
-ठेले पर बिकने वाली प्रदूषित खाद्य सामग्री खाने से बचें।
-- -- -- -- -- -
कड़ाके की सर्दी में नहीं आ रहे थे मरीज
-कड़ाके की सर्दी की वजह से अस्पताल की ओपीडी में मरीज भी काफी कम हो गए थे। धूप निकलने के बाद मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया। शुक्रवार को 1187 मरीज पहुंचे। जबकि, बृहस्पतिवार को 757, बुधवार को 1186 व मंगलवार को 1165 मरीजों ने पर्चे बनवाए थे। इससे पहले ओपीडी में मरीजों की संख्या हजार से कम रह रही थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
-वर्तमान में बैक्टीरिया और वायरल संक्रमण के मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखें। स्वच्छता को अपनाएं और मास्क लगाकर घर से निकलें।
डॉ. सलीम, फिजिशियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज