फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wine shop salesman accused hotel owner of plotting his murder in shahjahanpur

Shahjahanpur: वाइन शॉप पर हंगामा... सेल्समैन ने होटल संचालक पर लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप

Wed, 18 Jun 2025 06:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

नगरिया गोपालपुर गांव में अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट शॉप पर होटल संचालक व उसके साथ आए लोगों ने हंगामा किया। आरोपियों ने सेल्समैन को धमकी दी। घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। 

विज्ञापन
Wine shop salesman accused hotel owner of plotting his murder in shahjahanpur
सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुए आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के नगरिया गोपालपुर गांव में अंग्रेजी शराब व बियर की कंपोजिट शॉप पर होटल संचालक व उसके साथ आए लोगों ने जमकर हंगामा किया। दुकान के सेल्समैन शहर के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी सर्वेश यादव ने आरोपी होटल संचालक समेत उसके गुर्गों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 10 बजे सफेद रंग की कार व दो बाइकों से कुछ लोगों के साथ आए होटल संचालक ने गालियां देते हुए दुकान में घुसने का प्रयास किया। चूंकि, दुकान बंद करने का समय हो गया था और साथी सेल्समैन बिक्री का हिसाब मिला रहा था। इसलिए लोगों को देख उसने दुकान का गेट नहीं खोला। इसी बात को लेकर आरोपियों ने लोहे की सरिया और पत्थर से हमला करने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


होटल संचालक पर एक युवक को पीटने का आरोप 
सेल्समैन ने पुलिस को यह भी बताया कि इस घटना से तीन-चार दिन पहले रात में आरोपी होटल संचालक एक युवक को पीटते हुए अपने होटल की ओर ले जा रहा था। अगले दिन वह युवक होटल के बाहर मृत पाया गया। चूंकि, यह घटना उन्होंने देख ली, इसलिए आरोपी हत्या का सुबूत मिटाने के लिए उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। दुकान पर आकर मारपीट और गाली गलौज इसी साजिश का हिस्सा है। नगरिया पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ तिलहर ज्योति यादव ने बताया कि घटना की तहरीर और एक वीडियो मिलने के बाद क्राइम इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed