{"_id":"66e1fe3236ae02f0b90a8ad4","slug":"will-get-relief-from-dilapidated-chc-land-marked-in-sathra-dharampur-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126946-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर सीएचसी से मिलेगी निजात, सथरा धर्मपुर में जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर सीएचसी से मिलेगी निजात, सथरा धर्मपुर में जमीन चिह्नित
Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
कलान सीएचसी का गेट। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान के लोगों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाने की कवायद शुरू कर दी गई। विभाग ने सथरा धर्मपुर गांव के पास जमीन को चिह्नित किया है। उसका प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। सीएमओ के निर्देश पर जेई ने जमीन का सर्वे कार्य भी किया है।
जिले में प्रत्येक ब्लाॅक पर बनीं 20 बेड की सीएचसी का अपना भवन है, लेकिन कलान में भवन छोटा होने के चलते मरीजों के लिए मात्र 12 बेड ही उपलब्ध हैं। यहां आने वाले गंभीर मरीजों को मिर्जापुर के जरियनपुर, जलालाबाद या शाहजहांपुर रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी पर तीन डॉक्टरों की नियुक्ति होने के चलते ओपीडी में काफी मरीज आते हैं। संचारी रोगों के सीजन के चलते वर्तमान में दो सौ से अधिक मरीज रोजाना ही पहुंच रहे हैं।
मरीजों को भर्ती की सुविधा देने के उद्देश्य से लंबे समय से सीएचसी को दूसरी जगह बनाने के प्रयास किए गए थे। विक्रमपुर समेत कई स्थानों पर जमीन देखी गई, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण बात नहीं बन सकी। सीएचसी से करीब दो किलोमीटर दूर सथरा धर्मपुर गांव में जमीन को चिह्नित किया गया। एमओआईसी ने ग्राम समाज की जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। उस पर अंतिम सहमति बनना बाकी है। सीएचसी बनने के बाद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
जर्जर होने लगी सीएचसी
-कलान की सीएचसी की स्थिति काफी खराब है। पहले यहां छह बेड पड़े थे। इसे बढ़ाकर 12 कर दिए गए हैं। चार कमरे होने के चलते डॉक्टर मरीज भर्ती करने के बजाये रेफर करना बेहतर समझते हैं।
-- -- -- -- -- -
-कलान सीएचसी के लिए जमीन देखी गई। उसका सर्वे करने की जिम्मेदारी जेई को मिली है। जमीन को लेकर सहमति बनने पर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. आरके गौतम, सीएमओ