{"_id":"58ea82ee4f1c1bbe595b3d37","slug":"will-be-the-boundary-of-gosadan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसदन की बाउंड्री होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसदन की बाउंड्री होगी
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के गोसदन का मामला प्रमुखता से उठाने के बाद अब लगता है कि गोसदन में पल रही गायों के दिन बहुरने वाले हैं। खबरें छपने के बाद अमर उजाला मुख्यमंत्री तक पहुंचा तो उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। पहले एसडीएम फिर डीएम और रविवार को संसदीय कार्य मंत्री गोसदन पहुंचे।
विवेक शुक्ला ने बताया कि गोसदन की 383 एकड़ जमीन में कुछ हिस्से पर जंगल खड़ा है। कुछ जमीन गायों के चारे के लिए छोड़कर 144 एकड़ जमीन ठेके पर उठाई जाती है। गत वर्ष जमीन की नीलामी 19 लाख रुपये में हुई थी। विवेक शुक्ला ने बताया कि नीलामी से प्राप्त आय से गायों के लिए भूसा आदि खरीदा जाता है और ग्वालों आदि को मानदेय दिया जाता है। इस बीच भाजपा नेता रजनीश दीक्षित ने शिकायत करते हुए कहा गोसदन में गायों को पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। गोसदन में सबमर्सिवल पंप लगाया जाना चाहिए।
खुटार के पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौैरान उन्होंने गोसदन पर ध्यान दिया था और अव्यवस्थाओं को प्रमुखता से उठाते हुए पूरी फाइल तैयार कराई थी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को फाइल भी सौंपी। संसदीय कार्यमंत्री ने एसडीएम अजय कुमार तिवारी से कहा कि इस राजकीय गोसदन का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है औैर वह इस मामले में व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं। इस कारण गोसदन में पल रही गायों के लिए चारा, पानी और बिजली की व्यवस्था ठीक से की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि गोसदन की पूरी भूमि का बाउंड्रीवाल कराएं और इसके लिए गोसदन का बैंक में जमा धन कम पड़े तो उन्हें जानकारी दी जाए। संसदीय कार्य मंत्री ने एसडीएम को सोमवार शाम तक पूरी रिपोर्ट बनाकर सौंपने को कहा है। उन्होंने प्रबंधक और पशुधन प्रसार अधिकारी को हरे चारे की व्यवस्था न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि गोसदन में समस्याएं रहीं तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संसदीय कार्य मंत्री ने गोसदन में गायों की पूजा भी की और उन्हें गुड़ और केला खिलाया।
विज्ञापन
गायों के लिए आया हरा चारा और भरा गया पानी
पुवायां। ससंदीय कार्यमंत्री के रविवार को गोसदन का निरीक्षण करने की जानकारी पहले ही गोसदन के कर्मचारियों को मिल गई थी। इस कारण गायों का रविवार को पूरा ध्यान रखा गया। सुबह से ही गोसदन की साफ सफाई कर चमका दिया गया और गायों के लिए एक फार्मर के यहां से हरा चारा लाकर भूसे में मिलाया गया। रोज मिट्टी वाला भूसा खाने और सूखे खेत में चरने के लिए छोड़ी जाने वाली गायें रविवार को चरने नहीं भेजी गईं। गायों को पीने के लिए ठंडा और साफ पानी पंपिंग सेट से पाइप लगाकर भरा गया। गोसदन का कई वर्ष से खराब जनरेटर भी रविवार को धकाधक चल रहा था।