फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wildlife kills Nilgai near Saufri village

Shahjahanpur News: वन्यजीव ने सौफरी गांव के पास नीलगाय को मारा

Wed, 26 Nov 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Wildlife kills Nilgai near Saufri village
खुटार। गांव सौंफरी के पास खेत में एक नीलगाय का अधखाया शव मिला है। किसानों का कहना है कि मादा तेंदुआ खेतों में घूम रही है और उसी ने ही नीलगाय को मारा है। इटौआ निवासी बरातीलाल का खेत है, जिसमें गन्ने की फसल खड़ी है। मंगलवार शाम छह बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए। खेत के किनारे नीलगाय का अधखाया शव पड़ा देख किसानों ने शोर मचाया। गांव के तमाम लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और शोरशराबा किया।
विज्ञापन

गांव वालों की सूचना पर वनरक्षक आशीष शुक्ला टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने कांबिंग की, लेकिन रात होने के कारण पगमार्क ट्रेस नहीं हो सके। गन्ने के इसी खेत के पास ही राजा वर्मा के गन्ने के खेत के कुएं में तेंदुए का शावक मिला था। गांव के अभिषेक, प्रांशू, शिवम, शोभित, अंकित, सुमित, विशाल आदि ने बताया कि मादा तेंदुआ गांव के आसपास घूम रही है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को क्षेत्र में लगातार कांबिंग के निर्देश दिए गए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed