{"_id":"5de554138ebc3e54a134072b","slug":"wild-life-shahjahanpur-news-bly386459147","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार इलाके में दिखा बाघ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार इलाके में दिखा बाघ, लोगों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार। बाघ की चहलकदमी से खुटार इलाके में लोग दहशत में है। ट्रैक्टर खेत की जुताई करने गए दो युवक सामने बाघ देखकर घबरा गए। उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।
खुटार इलाके के तिकुनियां निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया है कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे करीब वह बल्देव को साथ लेकर ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गए थे। उसी समय खेत से गुजर रहे बाघ पर ट्रैक्टर की लाइट पड़ी, जिससे देखकर वे घबरा गए। वे स्टार्ट ट्रैक्टर छोड़कर दौड़ते हुए गांव बनकटा पहुंचे और बाघ होने की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद तमाम ग्रामीण एकत्र होकर लाठी डंडे फटकारते हुए खेत की ओर गए और गन्ने के खेत में पराली जलाई। खेत में खड़ा ट्रैक्टर बंद करने के बाद सभी लौट आए थे।
सोमवार सुबह वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों के साथ जाकर खेत की जुताई की। इसके बाद खेत में बाघ के पगचिह्न देखने पर इसकी सूचना वनकर्मियों को दी गई। सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने खेत पर दिखे बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार रात बाघ देखे जाने के बाद शोर-मचाने पर वह जंगल की ओर निकल गया, मगर दहशत में किसान खेत पर काम को जाने से घबरा रहे है। कार्यवाहक एसपी गौतम ने बताया है कि खेत में बाघ देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर वनकर्मियों को भेजा गया है। खेत में बाघ के मिले पगचिह्नों को ट्रेस किया गया है। किसानों को खेत पर समय से काम करके घर लौट जाने की सलाह दी गई है।