फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild life

खुटार रेंज के जंगल में देखे गए नेपाली हाथी

Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
wild life
खुटार। मैलानी के जंगल में कई दिनों से विचरण कर रहे नेपाली हाथी रविवार रात खुटार इलाके के गांव रायपुर पटियात के जंगल में पहुंच गए। गांववालों ने हाथियों को झुंड देखा तो वे शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। इसके बाद तमाम ग्रामीण इकट्ठा होकर जंगल की ओर गए और शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे हाथियों को झुंड वापस जंगल की ओर चला गया।
विज्ञापन

खीरी की मैलानी रेंज के गांव सुआबोझ, काकोरी, सिसनौर आदि में देखा जा रहा नेपाली हाथियों का झुंड कई हिस्सों में बंट गया है। इस विशाल झुंड में हाथियों के बच्चे भी शामिल है। रविवार को यह झुंड खीरी के जंगल से सैजनिया बीट की ओर आ गया। सैजनिया और खुटार रेंज की फत्तेपुर बीट के बीच कठिना नदी बहती है जो कई जगह पर सूख चुकी है, इसे पार कर हाथियों का एक झुंड फत्तेपुर इलाके में आ गया। यहां से घूमता हुआ गांव रायपुर पटियात की ओर खेतों में पहुंच गया। खेतों में धान और गन्ने की फसल की रखवाली कर रहे किसानों ने आहट होने पर टॉर्च की रोशनी मारी तो हाथियों का झुंड देखकर होश उड़ गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो गांववाले इकट्ठा हो गए। फिर सबने मिलकर शोर मचाना शुरू किया, इसके बाद हाथी वापस खेतों से जंगल की ओर चले गए।
विज्ञापन

गांववालों में दहशत, सूचना पर भी नहीं पहुंचे वनकर्मी
हाथियों का झुंड वापस जंगल की ओर जाने से फौरी तौर पर तो किसानों ने राहत जरूर महसूस की है, लेकिन झुंड का रुख वापस गांव की ओर होने की आशंका अब भी बनी हुई है, इससे गांववाले दहशत में हैं। साथ ही उन्हें फसलों को नुकसान पहुंचने का डर भी सता रहा है। सबसे ज्यादा खौफ गांव के बाहर खेतों में ही घर बनाकर रहने वालों में है। उन्हें डर है कि हाथियों के झुंड ने अगर उनके घरों की ओर रुख कर लिया तो वे उसे तहसनहस कर सकते हैं। रायपुर पटियात के पप्पू सिंह, प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, विजय सिंह आदि ने बताया कि गांव के पास जंगल में हाथियों का झुंड देखा गया है। लोगों ने शोर मचाया तो हाथी जंगल में चले गए। इसके बाद उन्होंने सूचना वनकर्मियों को दी, लेकिन सोमवार शाम तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- खुटार रेंज के जंगल में किसी हाथी की मौजूदगी नहीं पाई गई है। वनकर्मी जंगल और आसपास के इलाके में नजर रखे हुए हैं। लोगों को सतर्क किया गया है कि हाथी दिखने पर दूर रहें और वनकर्मियों को सूचना दें। - डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed