{"_id":"6924a7bda3098fa01b020ee4","slug":"wifes-smartphone-broken-for-making-reels-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158601-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रील बनाने की शौकीन पत्नी के तोड़े स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रील बनाने की शौकीन पत्नी के तोड़े स्मार्ट फोन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। धरमगदापुर गांव में मोबाइल पर रील बनाने से मना करने पर भी पत्नी नहीं मानी तो युवक ने गुस्से में आकर उसके दोनों मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिए। इस पर वह नाराज होकर सोमवार को थाने जा पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गांव के युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में हुई थी। वह पत्नी के साथ दिल्ली में काम कर रहा था। वहां पत्नी का आए दिन रील बनाना उसे नागवार लगा। वह मना करने पर भी नहीं मानी तो उसे घर छोड़कर स्वयं काम करने दिल्ली चला गया। पत्नी ने गांव में भी रील बनाने का शौक जारी रखा।
दो दिन पहले दिल्ली से लौटकर उसने पत्नी को रील बनाने से मना किया। इसे लेकर पत्नी से विवाद हुआ तो उसके मोबाइल तोड़ दिए। इससे नाराज पत्नी सोमवार को थाने पहुंच गई। पति ने उसे थाना गेट के बाहर से खींचकर घर ले जाने का प्रयास किया। उस दौरान कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कर दिया, लेकिन बाद में महिला फिर थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ मारपीट की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के अनुसार इस मामले में थाने में तहरीर दिए जाने की उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद