फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife thrown out of house for not getting dowry

Shahjahanpur News: दहेज न मिलने पर पत्नी को घर से निकाला

Tue, 12 Sep 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Wife thrown out of house for not getting dowry
फरधान। अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए व कार न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को आठ माह की बच्ची समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

फरधान के गांव बगहा निवासी अनीता देवी ने बताया कि पिता श्रवण कुमार ने पांच वर्ष पूर्व उसकी शादी लखनऊ के मिर्जापुर-जानकीपुरम निवासी राहुल बाजपेई के साथ की थी। परिजनों ने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। राहुल अपने मामा-मामी के साथ लखनऊ में रहता था। वह भी उनके साथ ही रहती थी। शादी के कुछ वर्ष बाद पति राहुल और मामा-मामी अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपए व कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 10 सितंबर को ससुरालियाें ने मारपीट कर आठ माह की बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति राहुल, उसके मामा मनोज शुक्ला व मामी सुमन शुक्ला पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed