{"_id":"65503716d56abddbf1061a1e","slug":"wife-pours-hot-oil-on-sleeping-husband-and-burns-him-in-shahjahanpur-2023-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: रात में सोते समय पति के साथ पत्नी ने किया कुछ ऐसा, परिजनों को ले जाना पड़ा अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: रात में सोते समय पति के साथ पत्नी ने किया कुछ ऐसा, परिजनों को ले जाना पड़ा अस्पताल
Sun, 12 Nov 2023 07:53 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:53 AM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में एक महिला ने कढ़ाई में रखा गर्म तेल अपने पति पर डाल दिया, जिससे उसका चेहरा और गर्दन झुलस गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के गांव सिल्लुहा में पत्नी ने पति पर सोते वक्त गर्म तेल डाल दिया, जिससे उसका चेहरा और गर्दन बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पति की ओर से पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
गांव निवासी लक्ष्मण अवस्थी पांच नवंबर की रात खाना खाकर सो गए थे। रात में उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी कढ़ाई में रखा तेल ले आई। उसने सोते वक्त लक्ष्मण पर गर्म तेल छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया। चीखने पर परिवार के अन्य लोग जाग गए। इस बीच पत्नी मौके से चली गई।
विज्ञापन
परिजन लक्ष्मण को लेकर खुटार सीएचसी में पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शनिवार को हालत में सुधार होने पर उसने थाने पहुंचकर पत्नी लक्ष्मी देवी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लक्ष्मी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।